तरैया में पंचायत समिति की विशेष बैठक गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण)
तरैया प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ।बैठक में मुखिया संजीव कुमार सिंह ने बीपीएल धारियों के घर मे लगे बिजली बिल के लिये प्रतिमाह मीटर की रीडिंग नही लिये जाने की शिकायत रखा।साथ ही नंदनपुर बाजार को मनरेगा योजना से हाट में तब्दील करने की मांग किया।और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिये किसान ऑनलाइन आवेदन किये लेकिन अब तक लाभुक के खाते में राशि नही जाने का मुद्दा रखा। वही सरेया रत्नाकार में बंद पड़े सरकारी दो नलकूपों को चालू कराने का भी प्रस्ताव रखे। मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि माधोपुर पंचायत के दो वार्ड पूर्ण रूप से दलित बस्ती हैं जबकि आँगनबाड़ी के लिये सेविका की बहाली के लिये मनमाने ढंग से सीडीपीओ ने सामान्य श्रेणी में कर दिया है। जिसमें कार्रवाई करने की मांग व फिर से सर्वे करने का प्रस्ताव रखा।वही राशन किराशन वितरण में व्यापक रूप से धांधली कर लाभुकों के हक लूटने की शिकायत किया।जिस पर सदन में एक स्वर में जनप्रतिनिधि समर्थन कर सुधार करने की मांग किया।
*दलालों द्वारा प्रति दो सौ में बनता है जाति व निवास प्रमाण पत्र*
मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, बनाने के लिये दलालों द्वारा तीन-चार सौ रुपये लेने की शिकायत सीओ से किया।वही दलालो के माध्यम से आवासीय व जाती प्रमाण पत्र बनने की शिकायत किया गया।बीडीसी साबिर हुसैन ने कहा की जो किसान कमीशन नही देता हैं तो उसका कृषि कार्यालय से आवेदन गुम कर दिया जाता हैं। पोखरेड़ा पंचायत की मुखिया मीरा शर्मा ने लौवा प्राथमिक विद्यालय को मिडिल एवं पोखरेड़ा बुनियादी विद्यालय को प्लस टू करने का प्रस्ताव रखी।उक्त बैठक में मुख्य रूप से पिछले बैठक में लिये गये योजनाओं की सम्पुष्टि तथा पंचम योजना से सड़क गली नली कार्य करने के लिये प्रस्ताव लिये गये।उक्त बैठक में प्रमुख भारती देवी ,बीडीओ राकेश कुमार, सीओ बीरेंद्र मोहन,उप प्रमुख जग लाल राय, बीईओ प्रतिभा कुमारी, बीएओ शिवशंकर प्रसाद ठाकुर,मनरेगा पीओ राशिद अशरफ ,डॉ0 उमेश कुमार,बीडीसी किरण देवी , सचिदानंद राय, नागेंद्र प्रसाद राय,बहारन मांझी ,मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह,मीरा शर्मा व विनोद सिंह ,सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments