सिवान :फोल्डरों की जांच में सहयोग नही करने वाले बीइओ की लगाई क्लास
#परवेज़ अख्तर/ सिवान :
डीपीओ स्थापना कार्यालय में बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक में डीपीओ स्थापना अमेरिका प्रसाद ने निगरानी द्वारा फोल्डरों की जांच में सहयोग नहीं करने बीइओ की जामकर क्लास लगाई। दो अप्रैल से शहर के वीएम मध्य विद्यालय स्थित सीआरसी में निगरानी कार्यालय में अपूर्ण फोल्डरों की जांच जारी है। जांच में सहयोग नहीं करने के मामलें में पूर्व में हीं सदर बीइओ से स्पष्टीकरण पूछा जा चुका है एवं वेतन भी रोका गया है। हांलाकि स्पस्टीकरण के अगले दिन से ही उन्होंने सहयोग करना शुरू कर दिया। मासिक समीक्षा बैठक में डीपीओ स्थापना ने मौजूद सभी बीइओ को चेतावनी देते हुए कहां की अपूर्ण फोल्डरों में आवयश्क दस्तावेजों को तत्काल जमा करने का कहां। साथ ही उन्होंने यह भी कहां की अब कोई कोताही बरतेगा तो विभागीय कार्यवाई की जाएगी। बैठक के क्रम में उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में दायर वाद की समीक्षा भी किया। वहीं स्कूलों में बकाये बिजली बिल भुगतान का भी निर्देश दिया। मौके पर सदर बीइओ मो. महीउद्दीन, जीरादेई बीइओ शम्सी अहमद खान, हसनपुरा बीइओ परमानंद मिश्र सहित सभी प्रखंडों के बीइओ उपस्थित थे।




Recent Comments