कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न जन समस्याओं के निवारण में निरंतर प्रयासरत है सांसद रूडी

• आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सारण में आवश्यक वस्तुओं की कमी न होने का दिलाया विश्वास
• विडियो कांफ्रेंस से अधिकारियों और स्थानीय लोग से सीधे जुड़ते है सांसद और उनकी समस्या का करते है हल

छपरा । स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कोविड-19 महामारी की वजह से लागू देशब्यापी लॉकडाउन में भी नियमों का पालन करते हुए डिजिटल तकनीक के माध्यम से सारण की जनता के हितों का ख्याल रख रहे है। सांसद रुडी की नियमित विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बैठक में आपदा सह ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।

बैठक में प्रधान सचिव के अलावे छपरा विधायक सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, मंटू सिंह, ज्ञानचंद मांझी, सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानन्द, सोनपुर और मढ़ौरा के अनुमंडलाधिकारी समेत जिला के अन्य अधिकारी व जिला भाजपा के अनिल सिंह, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र चौहान, इंजीनियर सत्येन्द्र कुमार, राकेश सिंह, निरंजन शर्मा सहित 70 कार्यकर्ता उपस्थित थे।आपदा और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि हृदय में बसे छपरा से उनका पुराना नाता है, इसी कारण जिले से जुड़ा जब कोई भी मामला उनके संज्ञान में आता है,तब पुरानी यादें ताजा हो जाती है। उन्होंने कोविड-19 महामारी में सांसद कंट्रोल रूम द्वारा नागरिकों की हर समय, हर तरह की सहायता को बेहतरीन बताते हुए सराहना की। श्री प्रत्यय ने सारण समेत बिहार राज्य में काम करने वाले चिकित्सकीय व्यवस्था से जुड़े सभी कोरोना वीरों के अथक प्रयास को सलाम करते हुए बधाई दी और कहा कि आज इन सभी के सम्मिलित प्रयास और बल पर ही कोरोना की लड़ाई में यहां तक पहुंचे है। प्रधान सचिव श्री प्रत्यय ने बताया कि सारण में मास्क, सेनेटाईजर से लेकर पीपीई किट तक की कोई कमी नहीं है। हर दिन शाम को जिलाधिकारी से वीसी के माध्यम से उनकी बैठक होती है। जिलाधिकारी सेन बेहतरीन काम कर रहे है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि यदि सारण में किसी प्रकार की कोई समस्या आये तो वे सीधा मुझसे संपर्क कर सकते है।
सांसद रुडी की कुशल कार्यनीति के संदर्भ में बात करते हुए प्रत्यय अमृत ने कहा कि सड़क विभाग हो या बिजली विभाग और आपदा मे, हर जगह हम सभी को हमेशा सांसद रुडी का जनसरोकार जुड़े सवालों पर सहयोग मिलता रहा है। किसी कार्य को करने के लिए उसकी कार्ययोजना और तदुपरांत गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए उसकी निगरानी करने का गुर हम सब ने सांसद रुडी से सीखा है। उन्होंने छपरा में किसी भी आवश्यक वस्तु की कमी न होने देने का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि राशन वितरण में भी कहीं कोई अनियमितता मिलती है या किसी नागरिक को राशन प्राप्त नहीं हो रहा है तो उसकी सूची उपलब्ध कराने पर उसपर समुचित कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण बिजली की सुदृढ़ व्यवस्था कायम रखने के लिए इस विकट परिस्थिति में भी हमारी टीम काम कर रही है। छपरा जिले को लेकर कोई भी विषय मेरे संज्ञान में आयेगा तो उसका त्वरित निष्पादन किया जायेगा। प्रधान सचिव ने सांसद रुडी की योजना के संदर्भ में प्रबंधन कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं होता है जिस दिन छपरा सांसद फोन करके उनसे योजनाओं के संदर्भ में चर्चा नहीं करते है।




Recent Comments