
उत्तराखंड स्टेट डेस्क के लिए गीता कौर की रिपोर्ट-
लॉक डाउन से त्रस्त लोगो को सरकार ने तीन माह के अनाज देने के घोषणा को धरातल पर लाने की मुहिम के तहत ग्राम प्रधान सुश्री मनजीत कौर के मौजूदगी व देखरेख में अर्जुनपुर के प्राइमरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को सरकारी उचित मूल्य के दुकानदार व समाजसेवी लखमीर सिंह ने लगभग 100 परिवारों को पीएचच कार्ड व अन्य कार्ड पर मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत एक किलो साबुत मसूर ,एक किलो चना दाल रियायती कीमत पर ,के साथ ही 5 किलो चावल पर युनिट का वितरण मुफ्त किया। जहां रात सुबह से इंतजार करते हुए हितग्राही अपने गांव में ही इस सुबिधा का लाभ मिलने से ग्रामीण प्रसन्न दिखे ।वही ग्रामीण रंजीत सिंह ने बताया कि पीडीएस विक्रेता का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है जोकि अपने कार्य को लेकर बहुत ही सहज और सरलता से सभी हितग्राहियों को उनकी सुविधानुसार राशन उपलब्धता मे सहयोग करते हैं इस बार भी मूल राशन की दुकान के स्थान रायपुर से से दूसरे गांव अर्जुनपुर तक सामान का वितरण हो रहा है यह देखने को आपको मिल रहा है कि करोना महामारी के चलते भी वह पूरी निष्ठा से अपने कार्य को कर रहे हैं। कुलवंत सिंह ,दर्शन सिंह,प्रेम सिंह,कौशल्या देवी,मक्खन सिंह ने सरकार और रायपुर से अपने सहयोगी व भाई के साथ ही पुत्रों के साथ पहुचे लखमीर सिंह,राजेन्द्र सिंह,हरपाल सिंह, सुखचैन सिंह व बंटी सिंह का आभार जताया । लखमीर सिंह ने बताया कि वे सुबह 7:30 बजे से दोपहर के एक बजे तक अनाज का वितरण किये। वितरण के वक्त सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए क्रोना से बचाव के तरीके भी बताए गए। इस तरह आगे भी अनाज का वितरण जारी रहेगा।




Recent Comments