महाजाम : जाम से छपरा जाना लोगों को हुआ मुहाल

डोरीगंज /सारण
“”””””””””
पिछले कई महीनो से शहर के पूर्वी ईलाके भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज आरा छपरा पुल के बीच आए दिन बालू लदी ट्रको के कारण आम जिन्दगी की हालत मौत से भी बदतर हो चूकी है जाम का दंश झेल रहे लोगो के शब्दो मे यदि कहा जाए तो लगातार यह महाजाम इन ईलाको के लिए एक अभिशाप बन चूका है ।
उक्त पथ पर गत शनिवार की रात से लगातार जारी भीषण महाजाम सोमवार को भी जारी रहा जिसके दौरान भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज आरा छपरा पुल के बीच दो लेन मे तो कही तीन लेन मे खड़ी बालू लदी ट्रको के कारण यातायात पूरी तरह ठप्प नजर आया आलम ऐसा कि जाम से बेहाल बाईक सवार यात्री सड़क किनारे स्थित कचरो के ढेर गड्डो व ऊँची नीची पगडंडी रास्तो से होकर भागते हुए नजर आए ।

वहीं वाहनों में कैद यात्री व स्कूली बच्चे भी खासे घंटो परेशान दिखे। वही इस जाम के कारण मूर्ति विसर्जन को निकले कई पूजा समिति के युवको की टोलियो की डांस व मस्ती के मंसूबे पर भी पानी फिर गया ट्राली पर लदी मूर्तियो के साथ युवक सुबह को निकले देर शाम तक जाम मे फँसे रहे वही पूरी तरह ठप्प यातायात व्यवस्था के कारण डोरीगंज से ही कई यात्री लगेज के साथ छपरा के लिए पैदल मार्च करते हुए नजर आए वही लालबाजार के समीप भीषण महाजाम व फोरलेन की कच्ची सड़क से उड़ रहे सफेद बालू की धूल के बीच नजारा बेहद खतरनाक दिखा बाईक सवार भागने की कोशिश मे जान से खेलते दिखे लोगो की माने तो सचमुच यह जाम महाभारत का चक्रव्यूह बन चूका था तीन लेन मे खड़ी आरे तिरछे वाहनो के बीच से भागता हुआ जाम से निकल हर शख्स के चेहर पर मानो चक्रव्यूह रचना को पार कर लेने का शकून व तसल्ली साफ साफ दिखाई पड़ती थी । हर हाल मे जाम से निजात पाने की बेताबी मे कई बाईक सवार यात्री सड़क किनारे बालू मे फँसकर चोटिल भी हो गए ।स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू के कारण ट्रकों के लग रहे इस भीषण महाजाम ने लोगों का जीना हराम कर दिया है