पत्रकार ने पत्रकार के पिता को रक्तदान कर मिशाल कायम किया
विनीत कुमार, छपरा
सोचिए कि आपके घर मे कोई बीमार हो और अचानक से उसे रक्त की जरूरत पड़ जाए। और उस रक्त का ग्रुप भी ऐसा जो आसानी से उपलब्ध न हो। सोचिए ऐसे में आप की मानसिक स्थिति कैसी होगी। 
उसमे भी जिनको खून की शख्त जरूरत हो वो यदि आपके पिता हो तो सोचिए आप पर क्या बीतेगी।

आप बेबस हैं क्योंकि आप खून का इंतज़ाम नही कर पा रहे क्योंकि उस ब्लड ग्रुप का खून मिलना आसान नही।
ऐसे में उस ब्लड ग्रुप का व्यक्ति मिल जाये और वो खुशी खुशी बिना किसी दबाव के आपके पिताजी को भी अपना अभिभावक समझकर रक्तदान के लिए तैयार हो जाय तो आप क्या कहेंगे।
रक्तदान करनेवाला शक्श भी ऐसा जिसे आप खुद अभिभावक के समान इज्जत देते हों। फिर तो क्या कहने।

     जी हाँ हम बात कर रहे है सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह जी की। राकेश सिंह ने गुरुवार को रक्तदान कर एक मिशाल कायम किया है। सारण प्रमंडल की पत्रकारिता में एक स्तंभ के रूप में प्रख्यात राकेश कुमार सिंह कई पत्रकारो के प्रेरणास्रोत हैं। आज एक पत्रकार के पिता को रक्तदान कर निश्चित ही उन्होंने कई अन्य के दिलो में अपनी और गहरी जगह बना ली है।
     प्रभात खबर के मांझी संवाददाता हेमंत शर्मा उर्फ बबलू के पिताजी को AB+ ग्रुप के रक्त की जरूरत पड़ी। बबलू ने प्रयास किया पर इस ग्रुप का रक्त नही मिल पा रहा था। ऐसे में ये मेसेज सारण जिला पत्रकार संघ के व्हाटसअप ग्रुप में डाला गया। 

मेसेज पढ़ने के बाद सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने स्वेक्षा से रक्तादान करने की इक्षा जताई व बिना समय गंवाए सदर अस्पताल पहुँचकर बबलू के पिताजी को रक्तदान किया।
     राकेश सिंह जी के इस कार्य की सराहना चारो ओर हो रही है।