रामाधार सिंह बीएड कॉलेज में गरीबों के बीच बांटे गए कंबल


गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : श्री शैलेश गुरुजी


जीवन में दूसरों के काम आयें ऐसा सद्भाव सदैव रखें : श्री शैलेश गुरूजी

एकमा में कम्बल वितरित करते लोग

दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के आमडाढ़ी पंचायत के पचरुखिया देकुली स्थित रामाधार सिंह बीएड कॉलेज प्रांगण में शनिवार को 501 कम्बल वितरण किया गया। यह कंबल वितरण दान महायज्ञ महासमारोह के अंतर्गत गरीब, वृद्ध, असहाय, विधवा, दिव्यांग के बीच किया गया।

दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथिगण

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्वलित कर मुख्यअतिथि युवा राष्ट्र संत व आध्यात्मिकगुरु श्रीश्रीशैलेशगुरुजी, बीएड कॉलेज के सचिव ई० जयप्रकाश सिंह , बीएड कॉलेज की निदेशक संध्या सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामाधार सिंह बीएड कॉलेज के संस्थापक- सचिव जयप्रकाश सिंह और कार्यक्रम के अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि ॐ ध्यान योग आध्यात्मिक साधना सत्संग के संस्थापक युवा राष्ट्र सन्त व आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री शैलेश गुरूजी ने अपने सम्बोधन सन्देश में कहा कि प्रत्येक मनुष्य में सेवा की भावना होनी चाहिए यही उसका मानवीय गुण एवं धर्म हैं। इसी लिए तो सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जीवन में दूसरों के काम आये।

अंगवस्त्र देते अतिथि

इस कड़ाके की ठण्ड में अपनी शक्ति सामर्थ्य के अनुसार ज्यादा से ज्यादा कम्बल का वितरण करें. कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगणों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीश्री शैलेश गुरूजी के साथ, बीएड कॉलेज के सचिव शिक्षाविद् ई० जयप्रकाश सिंह, बीएड कॉलेज की निदेशक श्रीमति संध्या सिंह, बीएड कॉलेज के ट्रस्टी राजीव शर्मा, युगल किशोर सिंह, समाजसेवी धर्मेंद्र उर्फ ठाकुर सिंह, समाजसेवी विजय सिंह, सुदामा सिंह, विनय सिंह , शत्रुघ्न सिंह, विकास पाठक, राजन सिंह, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।