कॉलेज का दरवाजा तोड़कर चोरी

#परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर: अज्ञात अपराधियो ने राजकुमारी महाविद्यालय खोरीपाकर का मुख्य दरवाजा तोड़कर पंखा, कुर्सी, गैस सिलिंडर, लैपटॉप, पानी का मोटर तथा अन्य सामान चोरी कर ली है। सुबह वहां पहुंचे कर्मचारियों ने ताला टूटा देख सन्न रह गए। प्राचार्य सतेंद्र प्रसाद के आवेदनपर बुधवार को थाना काण्ड संख्या 221/ 19 दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।