☀रक्तदान के क्षेत्र में सीवान का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का लिया गया संकल्प

✍️परमार मीडिया नेटवर्क
सीवान : स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से एक कृतिमान स्थापित कर के रक्तदान के क्षेत्र में पूरे राज्य में प्रथम आने पर शनिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर के सीवान में कार्यरत सभी स्वैच्छिक रक्तदाता समूह के प्रतिनिधियों को प्रस्सति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित रक्तदाता समूह के सदस्यों व शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस के सचिव रत्नेश कुमार सिंह ने कहा की सीवान शाखा को रक्तदान के क्षेत्र में पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर आने पर राज्य इकाई के ओर से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान सीवान के रक्तदाता समूह के सहयोग के बिना संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में भी सीवान का ब्लड बैंक आप सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से ही बिना किसी रूकावट अपना कार्य कर रहा है ।सचिव श्री सिंह ने कहा कि सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी को मिला यह उपलब्धि , आप सभी रक्तदाता समूह व ब्लड बैंक के कर्मियों की उपलब्धि हैं ।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल के संयोजक रमेश कुमार सिंह , सीवान ब्लड डोनर क्लब, डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम व जय रक्तवीर के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं साथ ही साथ सीवान ब्लड बैंक के कर्मचारियों सतीश कुमार पाण्डेय , अंबालिका सिन्हा, अर्चना कुमारी को भी ब्लड बैंक के सफल संचालन में उनके सराहनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संत निरंकारी के संयोजक रमेश कुमार सिंह , शंखनाद सीवान के समन्वयक नवीन सिंह परमार , सीवान ब्लड डोनर क्लब के नीलेश वर्मा नील , जय रक्तवीर के अमन कुमार राजपूत,डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम के साहिल मकसूद ने संबोधित किया । वहीं कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन राजू ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में सीवान का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का संकल्प लिया गया । वहीं धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस सोसाइटी सीवान के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में निलेश वर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, डॉ विजय कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू, प्रशांत कुमार , रेड क्रॉस कर्मी वीरेंद्र पाण्डेय,
मल्लिका कुमारी,रियाजुद्दीन अनवर,बिनोद कुमार सिंह,रवि कुमार,ब्रजेश कुमार सिंह , भारत भूषण पाण्डेय, अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक समाजसेवी व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।




Recent Comments