मढौरा/सारण। बाइक एवं कार की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार टेहटी मोड़ से टेहटी बाजार जाने वाली सड़क में सेन्दुआरी गांव के समीप बाइक और कार की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये।दोनों घायल किशोरों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने छपरा अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में सेन्दुआरी गांव के किशोर राय के बाइस वर्षीय पुत्र चंदन कुमार और चनना गांव के हरि राय के अठारह वर्षीय पुत्र बलिंदर राय बताये गये हैं। दोनों पटेढा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे।इसी क्रम में सेंन्दुआरी ब्रह्म स्थान के समीप बिपरीत दिशा से आ रही कार संख्या एमपीजीरो फोर सीजेड-7382 से सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।




Recent Comments