अल्पसंख्यक छात्रावृत्तियों के लिये ऑनलाईन आवेदनों की स्कू्रटनी तिथि बढाई
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 28 अप्रेल।  अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा शिक्षण संस्थाओं के लिये ऑनलाईन आवेदनों की स्कू्रटनी तिथि 10 मई तक बढा दी गई है। प्रधानमंत्री 15 सुत्रीय कार्यक्रम के सदस्य, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हमीद शेख ने बताया की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उमरदराज पठान के सरकार विरोधी कार्यों से जिले मे हो रहे भारी विरोध,कई शिकायतों के चलते अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2016-17 में अल्पसंख्यक समुदाय की संचालित प्रि-मैट्रीक, पोस्ट  मैट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रावृत्ति योजनान्तर्गत नवीनीकरण के लिये विद्यार्थियों द्वारा किये गये ऑनलाईन आवेदनों में कुछ शिक्षण संस्थाओं द्वारा स्कू्रटनी के समय आवेदन पत्रों की पूर्ण जांच नहीं हो पाने के कारण तिथि बढाई गई है। 10 मई तक स्कू्रटनी नहीं किये जाने की स्थिति में शिक्षण संस्थायें जिम्मेदार होंगी।