नशा के खिलाफ हिलसा कारागार में चलाया गया जन संवाद कार्यक्रम सह संकल्प सभा
#सुमन कुमार

(हिलसा)नालंदा
गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार मानव ने हिलसा उपकारा में कैदियों के बीच नशा के खिलाफ जन संबाद कार्यक्रम चलाया।मानव ने नशा से होने वाला नुकसान के बारे में कैदियों को बताया।उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है ,जो हमारे शरीर को दीमक की तरह खोखला कर देता है।नशा हमारे शरीर को गुलाम बनाकर धीरे -धीरे पंगु बना देता है।नशा से आर्थिक, सामाजिक, शारिरिक सभी प्रकार से क्षति है।उन्होंने ने कहा कि हमलोग गाँव-गाँव जाकर नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलायेंगे।सभी कैदियों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया गया।सभी लोगो ने माना कि नशा अपराध की जननी है।मानव ने कहा की इसी तरह से जन संबाद के कार्यक्रम आयोजित करके हमलोग नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलायेंगे।इस कार्यक्रम के अवसर पर काराधीक्षक अमरजीत सिंह, जेलर यूसुफ अली, रमाकांत शर्मा, रामाधीन प्रसाद एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।




Recent Comments