सिवान :370 कार्टून शराब बरामदगी मामले मे प्राथमिकी दर्ज
#परवेज अख्तर
बसंतपुर(सिवान):
थाने के खोड़ीपाकड कॉलेज के समीप ट्रक पर लदे 370 कार्टून शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष उदय कुमार के बयान पर ट्रक के साथ पकड़ी गई दो बोलेरो, दो हुंडई कार व एक पिकअप से बरामद कागजातो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया की क्षेत्र को अभियान चलाकर शराबमुक्त बनाया जाएगा। साथ ही शीघ्र मामले का उद्भेदन कर जुड़े कारोबारियों को जेल भेजा जायेगा।

amit singh