नगर पंचायत के आजाद नगर गंज की घटना

घायल युवक

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज में वुधवार को शराब पीने के लिए रूपया की मांग की नही देने पर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 
जख्मी को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में राम खेलावन स्वर्णकार के पुत्र जख्मी संजय स्वर्णकार ने बताया कि मैं अपने घर के आगे बैठा हुआ था तभी आजाद नगर गंज का मुरारी सिंह नशे की हालत में आया और मुझसे शराब पीने हेतु पैसे की मांग करने लगा जिसका मैंने विरोध किया तो अपने कमर से चाकू निकालकर प्रहार कर दिया,चाकू उसके गर्दन के उपर ढा़डी में लग गई जिसमें मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गया । वही प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले को लेकर फर्द ब्यान लिया जा रहा है और दोषी के विरूद्ध कारवाई की जा रही है ।