सड़क दुर्धटना में एक व्यक्ति की मौत,परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के शिल्हौड़ी चौक के पास सोमवार की देर रात एक व्यक्ति को बुरी तरह से जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगो ने पाया । स्थानीय लोगों ने थाना को सूचना दी, गस्ती दल ने जख्मी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी । मृतक कि पहचान सिल्हौड़ी डीह निवासी दुर्गा साह का 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद साह के रूप में किया गया है । जानकारी के अनुसार आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रमोद साह किसी जगह से चौक होकर अपने घर लौट रहा था तभी तभी किसी अग्यात वाहन ने ठोकर मार दी । जिससे प्रमोद बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर ही बेसुध हो गया । बाद में धनंजय राय नामक एक युवक द्वारा उसे जख्मी देखने पर पुलिस को सुचना दी गई । मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने एक प्रथमिकी दर्ज कराया है जिसमें किसी अग्यात वाहन के चालक को आरोपित किया गया है ।