
सीवान के पंजवार में शुभारंभ हुआ राज्यस्तरीय नौवीं सब जूनियर बालिका हाॅकी चैंपियनशिप 2019
सीवान [ 23 मार्च ] हाॅकी बिहार द्वारा सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कालेज के खेल मैदान में 23 मार्च से 26 मार्च 2019 तक आयोजित नौवीं हाॅकी बिहार सब जूनियर बालिका हाकी राज्य चैम्पियनशिप का भव्य आगाज शनिवार को हुआ ।

हाॅकी बिहार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता हाॅकी सीवान के संरक्षण में प्रभा प्रकाश डिग्री कालेज में आयोजित किया जा रहा है । इस चैंपियनशिप में राज्य भर की कुल 12 बालिका टीम भाग ले रही है। हाॅकी सीवान के संयोजक संजय पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता नाॅक आउट के आधार पर खेला जाएगा ।

अभी तक मेजबान सीवान सहित पटना, बक्सर, खगड़िया, पटना एकलव्य, मैरीकाम एकेडमी पंजवार, लखिसराय, पूर्णिया, नालंदा की टीमें पहूंच चूंकि है। बाकी टीमें रविवार की सुबह पहूंचेगी। शनिवार को प्रथम दिन नौवीं राज्य स्तरीय हाकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन प्रसिद्ध शिक्षाविद् लक्ष्मीनारायण यादव ने दिप प्रज्जवलित कर एवं हाॅकी बिहार का झंडोत्तोलन कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और आगत अतिथियों ने सलामी लिया। मंच का संचालन घनश्याम शुक्ल ने किया एवं स्वागत भाषण संजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर हाॅकी सीवान के संयोजक संजय पाठक ने भी सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खेल हाॅकी को ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलने के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच की अध्यक्षता मोहन प्रसाद विद्यार्थी ने किया । उद्घाटन मैच सीवान और बक्सर के बीच खेला गया जिसमें सीवान ने बक्सर को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सीवान की ओर से साबरा खातून, ज्योति तिवारी, और पल्लवी कुमारी ने एक एक गोल किया। इस अवसर पर हाॅकी बिहार के संयोजक रवि रौशन, रेफरी अपराजिता, सुनील कुमार विक्रम, संतोष कुमार सिंह सहित हजारों खेल प्रेमियों के साथ खिलाड़ी उपस्थित थें।
••••••••••
✍नवीन सिंह परमार
By- परमार मीडिया, सीवान




Recent Comments