कार्रवाई नहीं होने पर दी थाना का घेराव करने की चेतावनी

परवेज़ अख्तर/सीवान:

जिले के आंदर थाना क्षेत्र के चकरी बाजार में शराब की अवैध बिक्री से स्थानीय लोग परेशान हैं। खुलेआम शराब की बिक्री होने के कारण क्षेत्र का माहौल भी बिगड़ रहा है। अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने तथा दोषी कारोबारियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने को लेकर शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में आवेदन दिया। खुलेआम अवैध शराब गांवों में बिकना स्थानीय प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है। स्थानीय दिलीप कुमार, सुरेश शर्मा, बुलु राम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय पुलिस केवल कभी-कभार किसी अवैध शराब धंधेबाजों को पकड़ कर अपना कोरम जरूर पूरा कर देती है,