दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले में एक पक्ष की सुमन साह ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में बताया है कि बच्चों के विवाद को ले उसकी पत्नी मधु देवी व बगल गीत सुनीता देवी के बीच गाली गलौज हुई। सूचना पर पहुंचे अजय साह ने उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। इस बावत वह अजय साह से पूछने गया तो अजय सोनू कुमार छोटेलाल साह राम ज्योति देवी उसे घेर लिए। फरसा से माल जख्मी कर दिया। आरोपियों ने 20 हजार रूपए और सोने की चेन भी छीन लिया। उसे बचाने आई मां और पुत्री की भी पिटाई की गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।