•मोतिहारी (पू.च.): खुदानगर मोहल्ला में गोलीबारी कर दहशत फैलाया दर्जनभर लोग जख्मी

•मोतिहारी (पू.च.) शहर के छतौनी थानाक्षेत्र के खुदानगर मोहल्ला में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प व गोलीबारी हुई। हालांकि, इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी है। झड़प में दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्ष के जख्मी लोगों की चिकित्सा स्थानीय सदर अस्पताल व अन्य जगहों पर कराई गई है।
इस सिलसिले में एक पक्ष के महम्मद नेशार ने नगर थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनका पुत्र नेयाज घर से निकलकर खेलने जा रहा था। इसी दौरान म. मुन्ना ने पुत्र को घर में बंद कर दिया और मारपीट करने लगे। शोरगुल होने के बाद जब वे पूछताछ करने गए तो महमद ऐनुलुल्लाह, महमद मुन्ना, सफीयुल्लाह, महम्मद प्यारे, समसे आलम आदि ईंट-पत्थर व रॉड लेकर मारपीट करने लगे। हमले में मेरे अलावा सैयदुल्लाह , नुरैन, राजू, नजरे आलम व नेयाज को जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं छह हजार रुपये भी छीन लिए।
वहीं दूसरे पक्ष के फैज अहमद ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री घरेलू काम से बाजार गई थी। उसी दौरान मो. नेयाज अपशब्द कहने लगा। उसने घर लौटने के बाद इसकी शिकायत की। जब पूछताछ करने पहुंचे तो नेसार, नजरे आलम, नूर आलम , मो. राजू, मो. तारिक दरवाजे पर हथियार से लैस होकर आ गए और मारपीट करने लगे। मना करने पर गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। मारपीट में मेरे अलावा नकी उल्लाह, वली उल्लाह, जिया उल्लाह व एक महिला जख्मी हो गई। हमले के दौरान आरोपितों ने मेरे परिवार की महिला के शरीर से आभूषण छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments