• सात ट्रैक्टर , एक ट्रक , एक लोडर एवं दो बाइक जब्त
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा ढ़ाला , कल्लु चौक एवं हराजी घाटों पर खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की छापेमारी मे अवैध रुप से बालु का स्टॉक कर बेच रहे आठ बालु व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है साथी ही मौके से सात ट्रैक्टर , एक ट्रक , एक लोडर एवं दो बाइक को जब्त किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व मे जिला पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के झौवा ढ़ाला , कल्लु चौक एवं हराजी गाँव के सामने गंगा घाटों पर की गयी छापेमारी मे अवैध रुप से बालु का स्टॉक कर बेच रहे आठ बालु व्यवसायी बड़ागोपाल निवासी महानंद कुमार , झौवा ढ़ाला निवासी नीरज कुमार , पचपटिया गाँव निवासी रंजीत कुमार ,हराजी निवासी मुकेश कुमार , मीरपुर जुअरा निवासी रौशन कुमार ,कर्मवारी पट्टी आमी गाँव निवासी विट्टुु कुमार , धारीपुर गाँव निवासी सोनु कुमार एवं रामपुर आमी निवासी ब्रम्हदेव महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
वही मौके से सात ट्रैक्टर , एक ट्रक , एक लोडर एवं दो बाइक को जब्त किया गया है ।




Recent Comments