कटसा में बाइक चोरी की घटना का तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद
भेल्दी (सारण) : भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा बाजार से सीसीटीवी कैमरे के सामने से बाइक चोरी हो गई,कैमरे में फुटेज कैद भी हुई है।इस सम्बंध में हकमा निवासी अनिल कुमार राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई,जिसमें कहाकि बैंक में काम हेतु कटसा आया था।मिठाई दुकान के सामने बाईक लगा समान खरीदने लगा,वापस आया तो बाइक गायब थी।काफी खोजबीन पर भी पता नही चला।सीसीटीवी फुटेज में 20 वर्ष के युवक बाइक लेकर भाग रहा है।थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हैं।