बिहार में टैक्स फ्री कर देना चाहिए सुपर 30 फिल्म : आपछपरा(सारण)। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि बिहारी पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म सुपर थर्टी को दिल्ली की तरह बड़ा दिल दिखाते हूए बिहार सरकार को भी राज्य में टैक्स फ्री कर देना चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा का अलख जगाने में सुपर 30 के निदेशक आनंद कुमार के योगदान की चर्चा आज देश-दुनिया में हो रही है। दिल्ली सरकार ने आनंद कुमार को बतौर मेहमान बनाकर अपने स्कूल दिखाए तथा उनकी उपस्थिती मे सुपर 30 फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की घोषणा बुधवार को कर दी।श्री टुन्ना ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के समक्ष आनंद कुमार ने वहां के स्कूलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि हर राज्य में दिल्ली जैसा स्कूल हो जाए तो इंजिंयरिंग के लिए किसी कोचिंग की जरुरत ही नहीं पड़ेगा।




Recent Comments