कच्चा जोड़ाई का ईंट दीवाल रात में भरभरा कर पलानी पर गिरा , सोये युवक की मौत
इसुआपुर ( सारण):थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के यादव टोला में मंगलवार की रात नवनिर्मित ईंट की दीवाल के मनोज राय के पलानिनुमा घर पे गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार मैनेजर राय का ईंट का मकान बन रहा था, जिसकी जुड़ाई गिलवा मिट्टी से हो रही थी। दीवाल की जुड़ाई ज्यादा ऊंची होने की वजह से वो भार न सह सका तथा रात में करीब 2 बजे भरभराकर 35 वर्षीय मनोज राय के पालनिनुमा घर पर गिर गया, जिससे घर मे सोए मनोज राय की मृत्यु गो गई। मनोज राय को पांच छोटे-छोटे बच्चे है। उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार को संतावना देने गए स्थानीय मुखिया रीना प्रकाश के पति रामप्रकाश दास ने उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वाशन दिया है। इस घटना से दुखी जदयू वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा मृतक के परिजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है।