विज्ञान क्विज में शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी छात्र-छात्राएं

जलालपुर (सारण):विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या मध्य विद्यालय भटकेसरी में विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।इसमें शामिल छात्र-छात्राओं में से 30 उत्कृष्ट छात्र छात्राओ का चयन किया गया। जिन्हें 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय भटकेसरी में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा । सम्मान समारोह के अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अमरेंद्र कुमार गोंड बीडीओ राजेश भूषण सीओ इन्द्रवंश राय बीइओ ललन महतो मुखिया राजेश मिश्र मुखिया श्री राम राय सहित कई अन्य होंगे । कार्यक्रम में य़ोगी बाबा क्विज क्लब के वरीय प्रतिभागियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा । विदित हो कि पिछले चार महीनों से योगी बाबा क्विज क्लब के WhatsApp ग्रुप पर बताओ तो जाने श्रृंखला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ।अब तक उत्कृष्ट 10 प्रतिभागी युवाओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा ।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विषयक एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें प्रबुद्ध जन अपने विचार रखेंगे ।