ऑर्बिस इंटरनेशनल एवं अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल में बिहार के पहले बाल नेत्र चिकित्सा केंद्र का बॉब रैंक ने किया उद्घाटन किया।
परसा-उत्तर बिहार के सबसे बड़ा आँख अस्पताल अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक में नॉन प्रॉफिट संस्था ऑर्बिस इंटरनेशनल की अंधेपन से बचाव एवं उसके उपचार के लिये एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन अंतराष्ट्रीय ऑर्बिस हेड बॉब रैंक अखंड ज्योति हेड मृत्युंजय तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।तथा भवन का शील पट हटाकर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ पोदार ने कहा कि ऑर्बिस विश्व के 18 देशों में कार्यरत है। जिसके सहयोग के साथ बिहार के पहले बच्चों के नेत्र चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया गया।बच्चों की जाँच एवं उपचार के लिये विशेष कौशल के साथ साथ विशिष्ट प्रशिक्षण ज्ञान ऑर्बिस के सहयोग से अब तक 32 बच्चों के नेत्र चिकित्सा केंद्र देश के 16 राज्यों में स्थापित किये जा चुके हैं। मस्तीचक का यह बच्चों का चिकित्सा केंद्र ऑर्बिस का भारत में 33वां और बिहार में पहले केंद्र है।प्रेसिडेंट एवं सीईओ ऑर्बिस इंटरनेशनल ने कहा अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल बिहार के दो मुख्य पहलुओ पर राज्य में अच्छी नेत्र चिकित्सा एवं लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सामाजिक आजादी देना का लक्ष्य है।अखण्ड ज्योति का सहयोग से बिहार के बच्चों तक पहुँच कर बहुत खुश होने की बाते कही।डायरेक्टर प्रोग्राम्स ऑर्बिस इण्डिया डॉ ऋषि राज बॉर्ष ने कहा बिहार जैसे जरूरतमंद क्षत्रों में सेवायें लेने के लिये प्रतिबद्ध हैं। बिहार के पहले बच्चों के नेत्र चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन कर एवं क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को अच्छी नेत्र चिकित्सा की सुविधा देकर बहुत खुश हैं।इस प्रकार के नये प्रयास के साथ हमलोग धीरे- धीरे उस सपने को साकार कर रहें हैं जहाँ हमारे राष्ट्र में कोई भी बच्चा अनावश्यक रूप से अंधा या दृष्टिहीन नहीं हो।अखंड ज्योति के फाउंडर एंड हेड मृत्युंजय तिवारी ने कहा हम दृढ़ता से मानते हैं कि किसी भी व्यक्ति की भुगतान करने की क्षमता के बावजूद उसे विश्वस्तरीय उपचार की सुविधा प्राप्त होनी चाहिये। यह पहल इसे प्रोत्साहित करने में योगदान देगा। आने वाले वर्ष में हम उम्मीद करते हैं कि हर बच्चा अपने सामाजिक और आर्थिक अधिकार की परवाह किये बिना अपने स्वयं के समुदाय में गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम हो।ऑर्बिस एक नॉन प्रॉफिट संस्था है।जो 30 वर्षों से अंधेपन की रोकथाम और उपचार के लिये कार्य कर रही है।जो अंधेपन की रोकथाम और उपचार के माध्यम से लोगों के जीवन को बदल का प्रयास करने की बातें कही।