दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-ऐतिहासिक मीना बाजार के पास सोवा बाबू चौक पर नागरिको की सुविधा के लिए सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा मोटरसाइकिल एवं साईकल पार्किंग के लिए अतिक्रमण हटवाया जा रहा है, सभापति ने बताया कि इस से काफी हद तक जाम की समस्या से निजाद मिलेगी। इसके बाद शहरवासियों की सुविधा के लिए नोनियटोली मुख्य नाले के पास भी एक और पार्किंग स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा यह भी बताया गया कि जल्द ही इस पार्किंग स्टैंड के पास पूरे जिले से आने वाले लोगों खासकर महिलाओं की परेशानी को देखते हुए पुरुष महिला मूत्रालय का भी निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शहर के 39 अन्य चिन्हित जगहों पर भी खासकर महिलाओं की सुविधा के लिए महिला पुरुष मूत्रालय का निर्माण होगा।अतिक्रमण हटाने के बाद, सोवा बाबू चौक पर बनाये जा रहे साईकल एवं मोटरसाइकिल पार्किंग स्टैंड का निरीक्षण सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने किया। सभापति ने कहा कि भारी विरोध के बाद भी सोवा बाबू चौक से पूरी तरह से अतिक्रमण आज हटा दिया गया है, उसके बाद उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में यह पहल सफल रहा, वही दो पहिया पार्किंग सेवा बहाल हो जाने से वाहन चोरी से काफी राहत मिलेगी, वही आये दिन जाम समस्या से निजात मिलने की संभावना प्रबल हो गयी है । यह अभियान अन्य मुख्य मार्गो में भी जारी रहेगा।