परसा(सारण)-केंद्र और राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ बुधवार को परसा में एडवा मिडेमिल कर्मी तथा खेत मजदूर के कार्यकर्ता तथा कर्मियों द्वारा बैंक डाक घर पर 9 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में कर्मी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया।नारेबाजी में रेलवे बैंक डाक घर को निजी हाथों में नही देने संविदा पर बहाल कर्मियों को 18 हजार वेतन लागू करने किसानों के उपज के उचित मूल्य देने किसानों का कर्ज माफ करने सेविका रसोइया तथा आशा कर्मी को पेंशन लागू करने समेत 9 माँगे किया गया।एडवा के जिलाध्यक्ष स् पूर्व मुखिया गायत्री देवी के नेतृत्व में परसा बाजार में रैली निकाली गई।और अपनी आवाज को बुलंद किया।प्रदर्शन में कामरेड विनोद कुमार भोला सिंह राजा राम शास्त्री आशा देवी कुशम देवी सीता कुँअर देवंती देवी आदि शामिल थे।