बेतिया – गौनाहा:– *सीडीपीओ के लगातार अनुपस्थिति के कारण वीडियो ने डीएम को किया मैसेज वही अनुपस्थित प्रधान सहायक सहित महिला पर्यवेक्षक का काटी हाजिरी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आईसीडीएस से लंबे अरसे से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण सीडीपीओ के खिलाफ वीडियो श्रीकांत ठाकुर ने डीएम को मैसेज भेजा है । वही अनुपस्थित प्रधान सहायक सहित तीन महिला पर्यवेक्षकाओ की हाजिरी भी वीडियो ने काटी है । इस संबंध में वीडियो ने बताया है कि मानव श्रृंखला को लेकर डीएम और एसडीओ द्वारा सीडीपीओ के बारे में लगातार पूछा जा रहा है । जबकि वीडियो का कहना है कि जुलाई में वह योगदान लिए तब से अभी तक मात्र एक ही दिन सीडीपीओ को अनुपस्थित पाए है । सीडीपीओ के लगातार अनुपस्थिति के कारण नाराज चल रहे वीडियो ने डीएम को मैसेज भेजा है । इसमें वीडियो ने कहा है कि लंबे अरसे से सीडीपीओ अनुपस्थित रहती है और उनका सरकारी मोबाइल भी हमेशा बंद रहता है । उनके नहीं रहने के कारण मानव श्रृंखला की तैयारी काफी प्रभावित हो रहा है । सीडीपीओ कार्यालय में केवल आदेशपाल ही उपस्थित रहता है । प्रधान सहायक शशि भूषण सहाय का लगातार पांच दिनों से अनुपस्थित रहने के कारण उनकी पांच दिन का हाजिरी काटा गया । वही महिला पर्यवेक्षिका चंदा कुमारी, मेनिका मूनी व किरण पाल का दो दो दिन का हाजिरी काटा गया है ।
वही सीडीपीओ कुमारी राखी का कहना है कि वीडियो को क्या मालूम है बिना गौनाहा में रहे सब काम हो रहा है ।




Recent Comments