मढ़ौरा में गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने रोड जाम कर जताया विरोध
▶️मढ़ौरा/अमनौर : गैस नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एसएच-73 अमनौर-मढौरा मुख्य मार्ग नौतन मठिया के पास बीच सडक पर खाली सिलेंडर रख पुरी तरह जाम कर गैस एजेंसी के खिलाफ विरोध जताया. गुरुवार को उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि मढौरा स्थित बजरंग इण्डेन गैस एजेंसी द्वारा पिछले कई दिनों से गैस का वितरण नहीं किया जा रहा है. जिससे छठ पूजा व्रत में भी लोगों के घरों में चुल्ला नहीं जल रहा है,खाने के लाले पड गये है. प्रतिदिन गैस के लिए खाली सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार कर वापस लौटना पड रहा है . आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी तथा पेट्रोलियम गैस आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए बीच सडक पर खाली सिलेंडर रख पुरी तरह जाम कर दिया. जिस कारण यातायात पुरी तरह बाधित हो गया . दोनों तरफ गाडियों की लम्बी कतार लगी रही.बाद में सफर में निकले यात्रियों ने लोगों को समझने की कोशिश किया और कहा कि छठ पर्व को लेकर जहां तहां भीड़भाड़ से हमलोग परेशान है और इधर अधिक समय तक रोड जाम रहा तो परेशानी ज्यादा ही बढ़ जाएगी.ये सुन जाम कर रहे लोगो ने समझदारी का परिचय देते हुए रोड जाम हटा दिया.इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर राम बसलेश्वर राय ने बताया कि कुछ देर जाम लोग किया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही जाम खत्म हो गया था. मालूम हो कि पिछले माह से गैस की किल्लत से लगातार परेशानियों से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने विरोध जता रहे हैं.जिसको लेकर पिछले दिनों 03 अक्टूबर को भी आक्रोशितों ने रोड जाम कर विरोध जताया था.