
सारण/परसा-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय की पोती तथा अमनौर के पूर्व विधायक प्रत्यासी विधानचंद्र राय की पुत्री राजद नेत्री डॉ करिश्मा राय द्वारा परसा विधान सभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा को लेकर कई प्रकार की चर्चा का दौर शुरू हो गया है।डॉ करिश्मा राय द्वारा राजद की सदस्यता ग्रहण कर पहली बार अपनी दादा के राजनीति क्षेत्र में प्रवेश कर परसा चौक पर स्थापित अपने दादा पूर्व कीमुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर राजनीति क्ष्रेत्र में कदम रखी।परसा के बलिगांव पंचायत का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का बितरण कर राजनीति को गति देने का काम शुरू किया।दरियापुर प्रखंड के पैतृक गांव बजहिया में बाढ़ की पानी में डूबने से युवक की मौत की खबर पर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक सांत्वना ब्यक्त किया।वही हारना,नवादा, दरियापुर,नाथा छपरा गाँव का दौरा कर बाढ़ से उत्पन समस्या तथा जनता का दुख दर्द की जनकारी लिया और राहत सामग्री का वितरण किया।डॉ करिश्मा राय के द्वारा राजनीति में पहली बार कदम रखते ही परसा विधान सभा क्ष्रेत्र की लगातार दौरा को देख परसा विधान सभा से चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।




Recent Comments