
गड़खा- लॉकडाउन में गरीब असहाय व जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए अब एसबीआई का गरखा शाखा सामने आया है।गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक के गरखा शाखा परिसर में करीब तीन दर्जन जरूरतमंदों के बीच शाखा प्रबंधक कमलेश कुमार राम के नेतृत्व में आटा, चावल, दाल,आलू,तेल,साबुन,नमक, जीरा मरीच,मसाला,बिस्कुट, चीनी,चायपत्ती का पैकेट बनाकर तीन दर्जन जरूरतमंदों के बीच सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए बाटा गया।शाखा प्रबंधक ने कहा कि आगे भी जरूरत के हिसाब से गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर एकाउंटेंट अनूप कुमार,राकेश कुमार,आनंद सौरव,चंद्रशेखर कुमार,पिंकी कुमारी, राजेश कुमार,अनिल कुमार समेत अन्य बैंककर्मी मौजूद थे।




Recent Comments