
मढ़ौरा(सारण):शराब पार्टी में शामिल एक एसआई और चौकीदार को गौरा पुलिस ने मंझवलिया स्थित एक टेंट हाउस से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। धटना की जानकारी मिलने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हे नुलंबित करते हुये जेल भेज दिया है । गिरफ्तार एसआई नगरा ओपी में पदस्थापित जलेश्वर सिंह और वही का चौकीदार संतोष मांझी का नाम बताया गया है । वही उक्त शराब पार्टी में तीन अन्य भी शमिल थे जिसके नाम पता कर पुलिस तलाशी में जुटी है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई, चौकीदार तीन अन्य के साथ मझवलियां में स्थित न्यू पवन टेंट हाउस में शराब पार्टी कर रहे थे । इसकी जानकारी किसी ने पुलिस के वरीय अधिकारी को दे दी । बाद में जानकारी पर गौरा ओपी ने की छापामारी में एसआई और चौकीदार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया । शराब पार्टी में शामिल अन्य में नगरा निवासी हामिद मियां, मझवलिया निवासी पवन टेंट हाउस के मालिक मनोज कुमार सिंह और सुरेश साह का नाम बताया गया है । पुलिस इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने मौके से फरार तीनों आरोपियों का मोबाइल जब्त किया है । मामले को लेकर गौरा ओपी इंचार्ज आर तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें पाचों को आरोपित किया है ।
गिरफ्तारी के बाद महकमें में हड़कंप
जिस विभाग पर शराब बंदी को लागू कराने का जिम्मा हो उसी विभाग के कर्मी शराब पार्टी में सलग्न हो तो व्यावस्था पर बड़ा सवाल उठता है । हांलाकि मामले में सारण एसपी ने त्वरित कारवाई करते हुये पुलिस महकमें के एसआई जलेश्वर सिंह और चौकीदार संतोष मांझी को निलंबित कर दिया हैं। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है । लेकिन यह एक बड़ा सवाल है कि जब पुलिस विभाग के लोग ही शराब पार्टी में शामिल रहेंगे तो बिहार में शराबबंदी किस हद तक प्रभावी रहेगी ।




Recent Comments