एसपी ने ओपी इंचार्ज केडी यादव को किया लाइन हाजिर
नगरा के एसआई नित्यानंद सिंह बने गौरा ओपी इंचार्ज
मढ़ौरा / नगरा ।
सारण एसपी संतोष कुमार ने गौरा थाना क्षेत्र के सिसवां में गोली कांड और लगों के हंगामा के बाद गौरा ओपी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है । एसपी के निर्देश पर नगरा के एसआई नित्यानंद सिंह ने गौरा ओपी इंचार्ज के रुप में पदभार ले लिया है । मिली जानकारी के अनुसार गोली कांड में गौरा ओपी इंचार्ज पर आरोप लगने और विरोध में करीब चार घंटा तक सड़क जाम रहने के बाद देर रात सारण एसपी संतोष कुमार गौरा ओपी पहुंचे । तथ्यों जांच और तहकीकात के बाद ओपी इंचार्ज केडी यादव को लाइन हाजिर कर दिया । बता दे की एक माह के अंदर गौरा ओपी क्षेत्र में दो-दो गोलीकांड की घटना हुई है प्रभारी कपिलदेव यादव की जगह नगरा ओपी में पदस्थापित एसआई नित्यानंद सिंह को गौरा ओपी के नए प्रभारी बनाया गया है । बताते चले कि ओपी क्षेत्र के सिसवां तुलसी मोड़ के समीप केदार सिंह के पुत्र विकास कुमार की बरात का परछावन के दौरान गोली चलने से एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गयी थी ।घटना के दौरान पुलिस व अपराधी के बीच फायरिंग हुई थी । आरोप है कि गौरा ओपी इंचार्ज की गोली से महिला जख्मी हुई थी । गोली कांड के बाद अफरातफरी के माहौल उत्पन्न हो गया था और लोगो ने गौरा ओपी प्रभारी पर गोली मारने का आरोप लगाया था । हालांकि घटना के देर शाम तक गोली किसने चलाया यह चर्चा का विषय बना रहा।




Recent Comments