
सोनपुर नगर पंचायत में जल जमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सांसद रुडी के निर्देश पर लगा दो उच्च क्षमता का मोटर
• बुडको द्वारा 82 एचपी का एक मोटर दुधैला बाजार तो दूसरा वार्ड नं॰ 12 में लगाया गया
• स्थानीय विधायक रामानुज राय एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद रुडी को दी थी सूचना
• सांसद कंट्रोल रूम नं 18003456222 पर स्थानीय नागरिकों ने सांसद से किया था आग्रह
सोनपुर, 07 जुलाई 2021 । नमामि गंगे की राष्ट्रव्यापी परियोजना के तहत सारण के सोनपुर में भी कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। निर्माणाधीन स्थिति के कारण सोनपुर नगर पंचायत में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वर्षा के जल नालों से उचित तरीके से नहीं निकल पा रहे है, इसपर संज्ञान लेते हुए स्थानीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने नमामि गंगे योजना का कार्य करा रहे राज्य सरकार की एजेंसी बुडको को त्वरित रूप से जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। तत्काल ही बुडकों के अधिकारियों ने दो उच्च क्षमता के पंप की व्यवस्था की है जिससे अस्थायी तौर पर जल निकासी की व्यवस्था की गई है। ये उच्च क्षमता के पंप जलभराव वाले क्षेत्र में लगाये जा रहे है। 82 एचपी का एक मोटर दुधैला बाजार तो दूसरा वार्ड नं॰ 12 में लगाया जा रहा है।
जल जमाव की सूचना स्थानीय विधायक रामानुज राय एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद रुडी को दी । सांसद ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए जल भराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को फौरी राहत दिलाने के लिए जल भराव वाली जगह पर मोटर पंप लगाकर पानी निकलवाने के निर्देश बुडको के अधिकारियों को दिए। इस संदर्भ में सांसद रुडी ने बताया कि नमामि गंगे के तहत निर्माणाधीन नालों का कार्य पूरा होने पर जलजमाव से स्थायी तौर पर निजात मिल जायेगी। उन्होंने कहा कि जल भराव की समस्या से नहीं जूझना पड़े इसके लिए बड़े स्तर पर योजना पर कार्य चल रहा है। जल भराव न हो इसके लिए सबसे पहले प्राकृतिक नालों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जायेगा। इसके बाद ड्रेनेज सिस्टम व कनेक्टिविटी को ठिक किया जाना है। इसके लिए बड़ी योजना तैयार है जो शीघ्र ही कार्यरूप में परिणत होगी।




Recent Comments