
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल का मढ़ौरा एसडीओ ने औचक निरीक्षण किया। शनिवार को मढ़ौरा एसडीएम द्वारा दुबारा औचक निरीक्षण में भी अस्पताल परिसर में कई खामियां दिखी। जिसको लेकर एसडीएम निधि राज ने फटकार लगाई। जबकि हाल ही में पीछली बार साफ सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर सुधार के लिए सख्त हिदायत दी गई थी। फिर भी शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान गेट मैन मौके पर नहीं मिला, वहीं कई चिकित्सक भी अनुपस्थित रहे। जिसको लेकर एसडीएम ने बताया कि इसको लेकर जिला को रिपोर्ट भेजा जायेगा। वही पिछली बार की अपेक्षा साफ सफाई की स्थिति को संतोषजनक बताया गया। एसडीएम ने अस्पताल भवन के अलग अलग कर्मियों के अनुभागीय कक्षों और काउंटरों का भी अवलोकन कर जायजा लिया और फिर से जरूरी निर्देश दिए।
मालूम हो कि अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे रोगियो की सुविधा को लेकर शिकायते आती रहती हैं। कई डॉक्टरों की पोस्टिंग के बावजूद सेटिंग कर प्रायः केवल एक ही डाक्टर ओपीडी में रहा करते हैं। उसमे भी कभी कभी हेराफेरी दिखती है। कई जरूरी दवा की भी अनुपलब्धता की बात बताई जाती है। जैसा कि हाल ही में एक पखवाड़ा से भी अधिक समय से एंटी रेबीज इंजेक्शन नही है। जिसको लेकर लोग काफी परेशान हो रहे हैं।




Recent Comments