दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया।आगामी 15 दिसम्बर को बिहार के आवाम के नाम नशा मुक्ति का पैगाम देने बिहार के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय मझौलिया आयेंगे।इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन डीजी के कर कमलो द्वारा होगा।जानकारी युवा समाजसेवी शाहिद एकबाल ने दी।उन्होंने बताया कि सेमिनार की सफलता के लिये लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।इसी की कड़ी में गुरुवार के दिन एनएच 28 बी के नानोसती चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।श्री शाहिद ने कहा कि समाज में सदभाव, भाई चारा कायम रखने के लिये नशा मुक्ति अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि हर तबके के लोगो को नशा मुक्ति का संकल्प लेना चाहिये।उन्होंने आह्वान किया कि अब तो बस एक ही सपना, नशा मुक्ति हो बिहार अपना।इस अवसर पर उप प्रमुख नन्द किशोर यादव, अफाक आलम,काशी राम, मनोज पटेल, मोहित पाठक, अजय शुक्ला आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।