परसा-बिहार में कई जिलों में आई भीष्म बाढ़ के दौरा के क्रम में बुधवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मकेर तथा परसा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ट्रेक्टर चलाकर अनोखे अंदाज में दौरा किया।छपरा जिला के रेवा घाट गंडक नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुऐ मकेर चंदीला चकिया फुलवरिया तथा परसा के अंजनी पंचायत के कई गांव का दौरा किया।तथा जन समस्या को सुना।और निदान कराने का आश्वसन दिया।बाढ़ में पीड़ित परिवार को खाना,स्वस्थ्य परीक्षण,चापाकल,शौचालय समेत किसी प्रकार की सुबिधा उपलब्ध नही मिलने का आरोप लगाया।उन्होंने पीएम मोदी पर भी प्रहार किया। और कहा कि मकेर परसा की जनता का किसान ऋण बिजली बिल माफ करने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को 20 हजार रुपये देने का मांग किया।दौरा के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने फुलवारिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बड़ाई राय में आवास पर बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुना।उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार मुखिया प्रतिनिधि बड़ाई राय दरोगा राय रवि प्रकाश राय रजाब अंसारी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।