परसा(सारण)मकेर प्रखंड में बाढ़ की पानी में लापता चिकित्सक और कंपाउडर का तीन दिन बाद बुधवार को शव बरामद हुआ।मृतक चिकित्सक सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा के निवासी डॉ योगेश कुमार सिंह तथा कंपाउडर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आटा गाँव निवासी शिला नाथ सिंह का 20 बर्षीय पुत्र विक्की कुमार बताया जाता है।मकेर प्रखंड के सर्वोदय बाजार पर राम जन्म नर्सिंग होम चलाते थे।रक्षा बंधन के दिन चिकित्सक कंपाउडर तथा एक अन्य युवक बाढ़ के पानी से बाहर निकल रहे थे।तभी तेज धारा प्रवाहित पानी की चपेट में आने से चिकित्सक तथा कंपाउडर की मौत हो गई।तथा एक युवक बच गया।बाढ़ में दो लोगो की डूबने की सूचना पर बीडीओ अविनाश कुमार सीओ सहदुल होदा तथा थानाध्यक्ष शिव अमित कौशिक ने पहुँच एनडीआरएफ के टीम तथा गोताखोर के सहयोग से शव बरामद करने का प्रयास किया गया।लेकिन शव बरामद नही हो सका।बुधवार को दोनों शव बाढ़ की पानी मे तैरते देखा गया।पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा दिया।घटना की सूचना पर रालोसपा के राष्ट्रीय छात्र अध्यक्ष राहुल कुमार ने मृतक के परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दिया।बता दे कि मकेर में आई भीष्म बाढ़ में अब तक चार लोगों की डूबने से मौत हो गया है।