दलसिंहसराय:न्यायमूर्ति ने किया एडीजे कोर्ट का उद्घाटन, राजकिशोर पाण्डे बने कोर्ट के पहले न्यायधीश

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू।
दलसिंहसराय (समस्तीपुर)
दलसिंहसराय पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सह समस्तीपुर न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायधीश संजय प्रिय आज शनिवार कों शहर में स्थित अनुमंडल कोर्ट परिसर में एडीजे कोर्ट का उद्घाटन फीता काट कर किया ।

इससे पहले अनुमंडल परिसर में एक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ताओं संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने किया।समारोह का उद्घाटन न्यायधीश संजय प्रिय बिहार सरकार के कानून मंत्री कृष्णानंद प्रसाद वर्मा, कानून विभाग के सचिव अखिलेश कुमार जैन , बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,प्रभारी जिला व सत्र न्यायधीश समस्तीपुर के संजय कुमार उपाध्याय , बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष सूरज नारायन सिंह ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।उपरांत अतिथियों कों पग व चादर ओढ़ा कर अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया । उसके बाद छात्राओं के द्वारा स्वागत गान गाया गया ।

अधिवक्ताओं ने कविता के माध्यम के दलसिंहसराय शहर कों जिला बनाने की मांग की । वही नवल किशोर सिंह ने शहर का इतिहास से मौजूद लोगों कों परिचित कराया । न्यायमूर्ति श्री संजय प्रिय ने अधिवक्ताओं कों सम्बोधित करते हुये कहा कि एडीजे कोर्ट आप सभी के लिये सौगत है इससे सभी कों फायदा होगा । एवं एडीजे कोर्ट के पहले न्यायधीश राजकिशोर पाण्डे होंगे . साथ ही उन्होंने बताया कहा कि जिस जिस शहर की जनता जागरूक होती है वहाँ एडीजे कोर्ट जरूर खुलती है । लोगों कों न्यायलय में आना ही एक बड़ी उलझन है और उन्हें बोला जाये की आप सौ दो सौ किलोमीटर दूर जा कर न्याय ले तों यह गलत है।अच्छे अधिवक्ताओं की कमीं है जिसे अनुमंडल में सिविल कोर्ट खोल कर पुरा किया जा सकता है । वही कानून मंत्री कृष्णानंद प्रसाद वर्मा ने कहा की सभी जिले में सर्च कमिटी का गठन करने करने का आदेश दिया गया है जिससे अधिवक्ताओं कों आगे आने में फायदा होगा । बिहार सरकार लोगों कों न्याय दिलाने में कटिबंध है । और आगे भी न्याय के पक्ष में जो होगा हम करेंगे । वही विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दलसिंहसराय की धरती सोना उगाती है । एडीजे कोर्ट के खुलने से लोगों कों न्याय मिलने में आसानी होगा।अब लोगों कों अपने शहर में ही न्याय मिलेगा । हम किसी पार्टी के नेता नहीं है हम पक्ष और विपक्ष दोनों की सुनते है।लेकिन पाँच साल पुराने के बाद पुनः अपने ही दल में जाना होगा।सूरज नारायन सिंह ने एडीजे कोर्ट लोगों कों बधाई दिया।मंच का संचालन अधिवक्ता विनोद कुमार पौद्दार समीर एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी जिला व सत्र न्यायधीश समस्तीपुर के संजय कुमार उपाध्याय ने दिया।मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कुमार ऋषिकेश , अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सकेंड आनंद अभिषेक , अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय मुकेश कुमार , अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी विवेक विशाल , न्यायिक दंडाधिकारी विनीत कुमार सिंह , एसपी दीपक रंजन , डीएम चंद्रशेखर सिंह , एसडीओ विष्णु देव मंडल , डीएसपी कुंदन कुमार , थानाध्यक्ष नरेश पासवान , सीओ , बीडीओ , महासचिव प्रभात कुमार चौधरी , शिवशंकर प्रसाद वर्मा, सुनील कुमार सिंह,ब्रज किशोर ठाकुर, रमण कुमार,अनिल नायक , प्रभात कुमार,चंदन कुमार सहित हजारों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।वही न्यायमूर्ति के आने से पहले दलसिंहसराय शहर में पुलिस बल ने सड़कों पर से अतिक्रमण मुक्त कराने का काम सुबह से ही कर रही है।स्थानीय पुलिस ने एन.एच 28 से लेकर गुदरी रोड, महावीर चौक , मालगोदाम रोड, 32 नंबर रेलवे गुमटी ब्लॉक रोड में अतिक्रमण मुक्त कराया।