परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया. प्रखंड मैदान में शुक्रवार को ‘समझो-समझाओ, देश बचाओ’ यात्रा के तहत रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुशवाहा की अध्यक्षता में सभा हुई. सभा को संबोधित करते रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनपीआर एनआरसी का पहला स्टेप है.एनपीआर में कागजात नहीं मांगे जा रहे हैं.लेकिन मुहैया करायी गयी जानकारियों को बाद में प्रमाणित करना होगा.उन्होंने कहा कि बेरोजगारी देश की ज्वलंत समस्या है.जिससे जनता का ध्यान भटकाने के लिए एनआरसी ,सीएए व एनपीआर आदि मुद्दे उठाये जा रहे हैं. ये देशवासियों के साथ एक साजिश है.इसमें प्रदेश सरकार भी शामिल है.उन्होंने कहा कि एनआरसी से हिन्दू-मुसलमान का नुकसान है. उन्होंने कहा कि देश में 40 करोड़ लोगों के पास कोई कागजात नहीं है.उन्होंने प्रदेश सरकार को लपेटे में लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार चाहती थी तो इसे रोक सकती थी.उन्होंने एनआरपी,सीएए व एनपीआर से संबंधित सवाल पूछा व सवालों का जवाब दिया गया . इस मौके पर रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी,प्रदेश महामंई ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, राजेश यादव,जिलाध्यक्ष हेमंत कुशवाहा, सोहैल अहमद,रामदुलार वर्मा, कांग्रेस नेता रिजवान अहमद,जकरिया खान,मालती कुशवाहा, प्रो तारिक शूजा, उमाचरण कुशवाहा, मौलाना शम्सूल होदा, सुमित कुशवाहा, नन्हे खान, दाऊद खान,कमालुद्दीन अहमद,औरंगजेब खान,मो मुस्तकीम, मो शमद आदि नमौजूद थे.