एचआर काॅलेज में नामांकन किसी छात्र नेताओं ने नहीं लिया नाम वापस, 20 फरवरी को होगी स्कूटनी

अमनौर /सारण – स्थानीय होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव को लेकर रविवार को हुए नामांकन के बाद सोमवार को नाम वापसी के दिन एक भी नाम वापस नहीं किया गया. बताया जाता है छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं ने रविवार को सभी विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था . जिसमें अध्यक्ष पद के लिए छात्र नेता पल्कीत राज, अक्षय कुमार व रितिक कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए राज कुमार शर्मा, महम्मद इस्तेयाम, सरोज कुमार ठाकुर, सचिव पद के लिए ब्युटी कुमारी, अव्निकेश कुमार, रंजन कुमार मांझी ने अपनी अपनी पार्टी की ओर से नामांकन किया. वहीं संयुक्त सचिव के पद के लिए रजनीश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पद के लिए गोलु कुमार, नीतीश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया. जबकि कौंसिल मेम्बर पद के लिए बादल कुमार, मासूम कुमार, सोनाली कुमारी, धनंजय कुमार, पप्पू कुमार राय, निशांत रंजन सिंह व अदित्य रंजन सिंह ने अपना नामांकन भरा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव पद के लिए एक, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो तथा आठ कौंसिल मेम्बर के पद का एक मार्च को चुनाव होना है. 20 फरवरी को स्कुटनी का कार्य होगा. इधर इसको लेकर सभी पार्टी के लोगों ने अपने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में जीत का दावा कर रहे हैं.