आतंकी हमला को लेकर मढ़ौरा के व्यवसायियों ने निकला आक्रोश मार्च

आतंकी हमला को लेकर मढ़ौरा के व्यवसायियों ने निकला आक्रोश मार्च

मढ़ौरा (सारण) : जम्मूकश्मीर के पुलवामा में सैनिक पर हमला के पांच दिन बाद भी अब तक माकूल कारवाई नहीं होने को लेकर स्थानीय व्यवसायियों ने जनआक्रोश मार्च निकला I इस दौरान व्यवसायियों ने अपनी दुकान बंद कर ली और विरोध में लोगों को अपना समर्थन दिया I

व्यवसायियों ने मार्च के माध्यम से आतंकी साजिश करने वालो के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने और पकिस्तान के खिलाफ कठोरतम कारवाई की मांग की I राष्ट्रीय झन्डा के साथ निकले मार्च में लोगों ने खुलकर पाकिस्तान मुर्दावाद के नारे लगाये और आतंकी मुल्क पकिस्तान पर मुहतोड़ कारवाई की मांग की I आक्रोश मार्च स्टेशन चौक से निकल कर मुख्य बाजार से धेनुकी चौक होते हुये राम जीवन सिंह शहीद स्मारक पर समाप्त हुई I

मार्च में भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, डॉ विजय शर्मा, ब्रज किशोर सिंह, संजय सिंह,राजू सोनी, कुनाल सोनी, युवा नेता राजद धनंजय राय,सोनू सिंह, अनटू सिंह,धीरेन्द्र उपाध्याय, राजद के प्रखंड इकाई के अध्यक्ष भूटकुन राय,राजीव राय,अंकित राय, झंडू दादा,चन्द्रमा, सुमंत राय,राजीव कुमार, अजित कुमार,अनिल राय, रणधीर कुमार , धीरज कुमार, दिनेश कुमार, राजू गुप्त,आलूआ सिंह, घुटुक सिंह सहित अन्य शामिल थे I

प्रखंड के गौरा में भी बजरंग दल के कार्यकर्ता समूह में जमा हुये और पुरे बाजार में आक्रोश मार्च निकला । आक्रोश मार्च का गौरा के व्यवसायियों ने भी साथ दिया और अपनी दुकाने बंद कर अपना विरोध जताया I मार्च में अजित बजरंगी,विवेक बजरंगी,अभिषेक बजरंगी,चुन्नू, प्रवीन इत्यादि शामिल थे I दूसरी तरफ नगर तथा गांव गांव में अमर शहीद को स्राधांजलि देने के लिये कैंडिल मार्च चौथे दिन भी निकला I लोगों ने शहीद हुये वीर सैनिक को याद किया और उन्हें विनम्र स्राधांजलि दी I मार्च के साथ युवक तख्ती और बैनर भी लिये हुये थे जिसपर पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद को नमन के साथ पकिस्तान मुर्दावाद के नारे लिखे थे I
ロ संजीव कुमार (पत्रकार) द्वारा समाचार व फोटो संकलित




Recent Comments