एक प्रतिशत आरक्षण का लाभ कहीं से न्यायसंगत नहीं
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: शहर के आशीष लॉज शांति नगर पंचमंदिरों में रविवार को बिहार राज्य
गोड़ महासभा की बैठक अध्यक्ष रामप्रीत गोड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक
में बिहार में आदिवासी समाज को केंद्र की अनुरूप आरक्षण का लाभ एवं
गोड़ी धर्म संस्कृति तथा 2021 में जनगणना होने वाले पर विस्तृत रूप से
चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सिवान शहर में भगवान बिरसा मुंडा की
प्रतिमा लगाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में दारोगा प्रसाद ने कहा कि बिहार में आदिवासी समाज को एक प्रतिशत
आरक्षण का लाभ दिया जाता है जो कहीं से न्यायसंगत नहीं है।
बिहार सरकार आदिवासी समाज को ठग रही है। आदिवासी समाज को केंद्र के रूप
ही आरक्षण का लाभ मिलनी चाहिए। आदिवासी समाज केंद्र के अनुरूप ही आरक्षण
लेने के लिए बिहार में बहुत बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि
छत्तीसगढ़ के तर्ज पर बिहार में भी आरक्षण का लाभ मिलनी चाहिए। बैठक में
बालकुंवर साह एवं अनिल प्रसाद गोड़ ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग अपने
अधिकार पाने को जग चुके हैं और वे सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को तैयार
हैं। मंगल कुमार साह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आदिवासी
समाज के लोगों को अधिकार को छिन रही है इसे आदिवासी समाज लड़ कर लेगें।
बैठक में लालदेव प्रसाद, जितेंद्र गोड़, सत्यनारायण प्रसाद, सत्येंद्र
प्रसाद गोड़, धनेश्वर गोड़,
हरेंद्र साह, अमित कुमार गोड़, जितेंद्र कुमार गोड़, कौशलेंद्र कुमार
साह, जितेंद्र कुमार, अनिल गोड़, बाबू लाल, गोंड, रामपति साह, हिरा लाल
गोड़,
कन्हैया गोड़, राम ज्ञान गोड़, जितेंद्र कुमार साह, संदीप कुमार, आशीष
रंजन आदि मौजूद थे।
—————-




Recent Comments