धूमधाम से मनाई गई बाबा गणिनाथ जयंती
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान: शहर के टाउन हॉल के सभागार में रविवार को धूमधाम के साथ कानू समाज
के कुल देवता संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की जयंती मनाई गई, जिसमें शहर
वासियों के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग
शामिल हुए। सबसे पहले बाबा गणिनाथ की
प्रतिमा को स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।
ओमनाथ प्रसाद, सुरेश गुप्ता, मनोज मद्देशिया, संजय साह व विजय गुप्ता ने
विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा
के विधायक संजय सरावगी और महाराजगंज के विधायक हेमनारायण साह शामिल हुए।
उसके पश्चात टाउन हॉल के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत
समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कानपुर से आये कलाकारों
द्वारा भक्तिभाव से विभूषित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी प्रस्तुत
किया गया। जिसे मौजूद श्रद्धालुओं ने खूब सराहा और भक्तों की तालियों से
टाउन हॉल का सभागार गूंज उठा। भंडारा का कार्यक्रम भी चलता रहा जिसमें
हज़ारों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में हुसैनगंज के
प्रखंड प्रमुख राजाराम साह, विद्या विनोद प्रसाद, किशोरी लाल गुप्ता,
बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, पूर्व नगर सभापति अनुराधा गुप्ता
व पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कैलाश कश्यप की भूमिका अहम रही।
इस अवसर पर वैश्य समाज के पार्षद लिसा लाल, अशोक गुप्ता, पार्षद राजकुमार
बांसफोर, डॉक्टर राजा प्रसाद को पूजा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता सूर्य प्रकाश गुप्ता भी पूजा स्थल पहुंचे
और गणिनाथ महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष
देवेंद्र गुप्ता, सदस्य सन्नी गुप्ता, मुनुक गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, मोहन
गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, गोविंद गुप्ता,
सहित दूर दराज से आये कानू समाज के तमाम लोग मौजूद थे।
——————