
एकमा के रूपेश बिहार प्रदेश भाजपा युवा कार्यसमिति में हुए शामिल
विनीत कुमार, एकमा
एकमा भाग 2 के जिला पार्षद रूपेश कुमार छोटू ने बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यसमिति में जगह बनाने में सफलता पाई है। कार्यसमिति में शामिल किए जाने के बाद रूपेश ने बिहार प्रदेश भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीतिन नवीन को साधुवाद दिया है।
वही रूपेश को युवा कार्य समिति में जगह मिलने के बाद एकमा विधानसभा के युवाओं में खासा उत्साह है।
रूपेश ने सभी युवाओ को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के लिए एकमा में निरंतर लगे रहेंगे।
रौशन सिंह, रौशन राज, रविराज सिंह, जितेन्द्र गुप्ता आदि ने रूपेश को कार्यसमिति में जगह बनाने पर बधाई दी है।




Recent Comments