नि: शुल्क मधुमेह चेकअप कैम्प में 100 से अधिक की हुई जांच

Chhapra: देश में तेजी के साथ बढ़ रही मधुमेह की बीमारी के प्रति लोगों की जागरूकता एवं उसकी जांच को लेकर लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा डायबिटीज कैंप का आयोजन किया गया.

नए सत्र की शुरुआत के साथ स्थानीय पुलिस लाइन के मैदान में रविवार की सुबह लायंस क्लब छपरा टाउन के सदस्यों द्वारा डायबिटीज चेकअप कैंप का आयोजन किया गया.
इस कैंप में पुलिस लाइन में टहलने वाले सैकड़ों लोगों के बीच मधुमेह बीमारी की जानकारी दी गई. साथी ही इसके बचाव, रोकथाम के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए सुबह एवं शाम टहलने एवं कम तैलीय चीजों के सेवन तथा शुगर फ्री खाद्य पदार्थो के सेवन करने सहित अन्य जानकारियों को बताया गया.
इस आशय की जानकारी देते हुए पीआरओ संतोष कुमार बंटी ने बताया कि कैम्प में करीब 100 से अधिक लोगों के मधुमेह के जांच भी की गई. साथ ही आवश्यक परामर्श दिए गए.
लायंस क्लब छपरा टाउन के इस कार्य कि लोगों ने काफी सराहना की. क्लब के अध्यक्ष कुंवर जायसवाल ने बताया कि मधुमेह के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसे में सामाजिक संस्था होने के नाते यह जरूरी है कि इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए.
इस अवसर पर सचिव कबीर अहमद, विक्की गुप्ता, लायन राज कुमार ब्याहुत, विक्की बाबू, ज़फर हुसैन, सतीश कुमार पांडेय, गोविंद कुमार, वरुण सिन्हा, विकास कुमार, पंकज कुमार, शम्भू शर्मा, वरुण कुमार, आदि उपस्थित थे.




Recent Comments