
पंचायती राज में युवाओं का दौड़ शुरू, कई छात्रों ने भी मारी बाजी
अब युवाओं में बदलाव की जीत से बदलेगी पंचायत की तस्वीर
मढ़ौरा(सारण)। इस बार के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों में नए युवा चेहरे तो ज्यादा चुनाव जीत ही रहे है।जिससे महात्मा गांधी के पंचायती राज के सपने साकार होता दिख रहा है। अब युवा सोच को भी लोगों ने तब्बजो देकर पंचायती राज में भागीदारी सुनिश्चित करा रहे हैं। । वहीं कॉलेज की गलियारों और किताबों की दुनिया से राजनीति में कदम रखे युवाओं को चुनावी जीत दिलाकर युवा सोच की बदलाव की जिद भी साफ साफ झलक रही है।मढ़ौरा प्रखंड में भी पंचायत चुनाव का परिणाम सामने आने पर दिख रहा है।जिसमें मढ़ौरा के नौतन ग्राम पंचायत राज के समिति पद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या-13 से निर्वाचित 23 वर्षीय रजनीश कुमार एच. आर. कॉलेज अमनौर में स्नातक (वर्ष 2020-23) के छात्र है। जिन्होंने उक्त पद पर चुनावी मैदान में कूदे 16 प्रत्याशियों में सर्वाधिक 293 मत प्राप्त कर जीत हासिल कर अपने राजनीतिक सोच को अव्वल साबित कर दिखाया है। एक अन्य मढ़ौरा प्रखंड के हसनपुरा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन संख्या-15 के पद पर नौ प्रत्याशियों में सर्वाधिक 765 मत प्राप्त कर निर्वाचित 23 वर्षीय दीपक कुमार है।ये भी पीएन सिंह कॉलेज में स्नातक(वर्ष 2020-23) के छात्र है।वही मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर पंचायत सदस्य पद निर्वाचन क्षेत्र संख्या-7 में सर्वाधिक 184 मत प्राप्त कर निर्वाचित शशि कुमार भी पीएन सिंह कॉलेज में स्नातक विज्ञान विषय के छात्र है।ये तो बानगी है, ऐसे और पंचायत प्रतिनिधि चुने गए हैं, जो युवाओं के लिये आइकन बनेंगे।




Recent Comments