
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
पटना । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कि जदयू-भाजपा (एनडीए) की संयुक्त पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा और जदयू की तरफ से सारी बातें स्पष्ट हो चुकी हैं । हमारे गठबंधन में न कोई भ्रम था न ही है। हमारा गठबंधन तीन चौथाई बहुमत से यह चुनाव जीतेगा और नीतीश कुमार एकबार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे ।
उन्होंने कहा कि जदयू-भाजपा (एनडीए) का गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में एकजुटता से चुनाव में उतर रहा है । भाजपा 121 और जदयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम पार्टी को जदयू के खाते से सीटें मिली हैं और वीआइपी से चल रही हमारी बातचीत पूरी हो जाने पर उन्हें भाजपा के कोटे से सीटें दी जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास के नए पायदान पर पहुंचाया है । फिर एनडीए की सरकार बनेगी और विकास की यह निरंतरता जारी रहेगी ।




Recent Comments