परवेज अख्तर/पचरुखी (सिवान): प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को उप समाहर्ता रमण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई।
बैठक में नल जल, शिक्षा, खाद्यान्न आपूर्ति, आंगनबाड़ी,पीसीसी, नली, गली सहित सैकड़ों योजना की फाइल खंगाली गई। वहीं भरतपुरा पंचायत के चार जनवितरण प्रणाली,सरौती में गली नली, सुपौली में पीसीसी सहित 18 पंचायत में हर एक योजना की गहनता से जांच की गई। सभी पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारी जांच-पड़ताल के लिए लगाए गए थे। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी को शामिल होना था, लेकिन वे व्यस्ता के कारण वे नहीं आ सके।




Recent Comments