परवेज अख्तर/बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के सरेया श्रीकांत गांव में मंगलवार को जहर देकर खलील मियां की हत्या से जुड़े मामले में दो दिन बीत जाने के बाद एक भी नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे स्वजन काफी चिंतित हैं। मृतक खलील मियां के पुत्र खुश मोहम्मद के बयान पर थाने में सरेयां श्रीकांत निवासी साहेब राय, श्रीभगवान साह, शिवशंकर राय, गुड्डू पंडित एवं हुसेपुरनंद के अंगद राय को नामजद किया था।




Recent Comments